अग्निवीर एसएसआर और एमआर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 07 और 09 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था और वे सभी परीक्षा के परिणाम घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवार की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
Indian Navy Recruitment 2022 उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों का चयन तीन फेज में होने वाली परीक्षा से किया जाएगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद पीएफटी और प्रारंभिक मेडिकल परीक्षा और बाद में फाइनल रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।