उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित किया जा रही है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2022 को पूरी हुई थी। राज्य में 2015 के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लेखपाल के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है, इसलिए इसे लेकर राज्य के युवा काफी उत्सुक हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। साथ ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए भी अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर ही शॉर्टलस्ट किया जाएगा। वहीं, अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं।
किस भाषा में होगी परीक्षा :
लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। राज्य में आयोजित की गई पिछली लेखपाल भर्तियों का भी सिलेबस यही था और इन परीक्षाओं में हिंदी को छोड़कर बाकी विषयों के प्रश्न हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं में थे। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से पूछे जाने वाले प्रश्न हिंदी तथाइंग्लिश दोनों भाषाओं में हो सकते हैं।
कब तक हो सकती है परीक्षा :
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन यूपी में चुनाव प्रक्रिया के खत्म होने के बाद किया जा सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग आने वाले कुछ दिनों में इस भर्ती की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग कीव्यवस्था भी लागू की होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा में हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UP कॉन्स्टेबल जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस कीमदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्रीकरेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और इन कोर्सेस को ज्वाइन कर अपनी तैयारी को दीजिए एक नई मजबूती।