भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। CSE 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होगा,जिसका आयोजन अब से लगभग 3 महीने के बाद पांच जून 2022 को किया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CSE 2022 में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी 2022 केबीच आवेदन मांगे थे। इस बार यह परीक्षा 1011 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगरआप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के
Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं औरइनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया पूरा होने में लगता है कितना समय :
कोरोना महामारी के बीच आयोजित की जा रही CSE 2021 के लिए अभी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। वहीं, CSE 2020 के लिए नोटिफिकेशन 12 फरवरी 2020 को जारी किया गया था और सभी टेस्ट्स के आयोजन के बादइसका फाइनल रिजल्ट 24 सितंबर 2021 को जारी किया गया था। UPSC ने इससे पहले CSE 2019 के लिए नोटिफिकेशन 19 फरवरी 2019 को जारी किया था और इसका फाइनल रिजल्ट चार अगस्त 2020 को जारीकिया गया था।
कोरोना महामारी से पहले लगता था कितना समय :
कोरोना महामारी से पहले आयोजित की गई CSE 2018 के लिए नोटिफिकेशन सात फरवरी 2018 को जारी किया गया था और इसका फाइनल रिजल्ट पांच अप्रैल 2019 को जारी किया गया था। इस हिसाब से देखा जाए तो कोरोना महामारी के बाद चयन प्रक्रिया को पूरा करने में लगने वाला समय बढ़ गया है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगर कोरोना महामारी का प्रकोप खत्म होता है तो CSE 2022 के लिए चयन प्रक्रिया 12 से 14महीनों में पूरी हो सकती है और अगर कोरोना महामारी का प्रकोप खत्म नहीं होता है तो इसमें थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
क्या है चयन प्रक्रिया :
इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लेकर सिविल सर्विसेज में जाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेकर सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेंस की लिखितपरीक्षा के लिए बुलाया जाता है और फिर इसमें सफल होने के बाद अभ्यर्थियों आखिरी चरण में इंटरव्यू में हिस्सा लेना होता है।
यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्नभर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से जुड़करआप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये
safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।