फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Current Affairs 2022: लेखपाल भर्ती में किस पैटर्न पर होगी परीक्षा और इसके करेंट अफेयर्स सेक्शन में पूछे जा सकते हैं किस तरह के प्रश्न, जानें यहाँ

Thu, 07 Apr 2022 05:01 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा की तारीखों का इंतजार है।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इस वक्त लेखपाल के 8,085 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले ही पूरी हो चुकी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अभी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहेहैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग अगले कुछ दिनों के भीतर इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स केलिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 की मदद से घर बैठे इसकी कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद कोपरीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

किस पैटर्न पर होगी परीक्षा : 

राज्य में लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन 100 प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे का समयमिलेगा और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से हिंदी, सामान्य ज्ञान, मैथ्स तथा ग्राम समाज एवं विकास विषयों से प्रश्नपूछे जाएंगे। गौरतलब है की लेखपाल की पिछली भर्ती में 80 अंको की लिखित परीक्षा और 20 अंको के इंटरव्यू के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। लेकिन, इस बारकी भर्ती से इंटरव्यू को हटा दिया गया है और अब सिर्फ 100 अंको की लिखित परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

करेंट अफेयर्स सेक्शन में पूछे जा सकते हैं इस तरह के प्रश्न :

1. हाल ही में ओडिशा दिवस कब मनाया गया?

विज्ञापन

उत्तर : 1 अप्रैल
2. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के नए एमडी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर : विकास कुमार
3. 'अर्थ आवर' हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर : हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को
4. हाल ही में भारत और किस देश के बिच 20वॉ द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास वरुण -2022 शुरू हुआ है?
उत्तर : फ्रांस
5. भारत में 'देश की पहली स्टील रोड' किस शहर में बनाई गई  है?
उत्तर : सूरत
6. हाल ही में सऊदी अरब के जेद्दा कॉर्निश सर्किट में फॉर्मूला वन 2022 सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स में पहला स्थान किसने प्राप्त किया?
उत्तर : मैक्स वर्स्टापेन
7. भारत ने हाल ही में जारी किए गए वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में कौन सा स्थान हासिल किया है?
उत्तर : 136वाँ
8. हाल ही में सरकार ने HAL से कितने स्वदेशी हलके लड़ाकू हेलीकाप्टर की खरीद को मंजूरी दी है?
उत्तर : 17
9. विश्व बैंक द्वारा दुनिया का पहला वन्यजीव संरक्षण बॉण्ड किस जानवर के लिए जारी किया गया है?
उत्तर : काले गैंडे
10. हाल ही में किस नियामक संस्था ने ‘मंथन’ नामक आईडिथॉन (ideathon) लॉन्च किया?
उत्तर : सेबी

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी के सपने को साकार :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार safalta app डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें