नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। NTA ने CUET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 6 अप्रैल 2022 से की है और छात्र इसमें हिस्सा लेने के लिए 6 मई 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। देश के सभी 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में छात्रों को अब इसी एंट्रेंस टेस्ट के जरिये एडमिशन दिया जाना है। इस एंट्रेंस टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 650 रुपये की फीस का भुगतान करना होगा। जबकि, ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के छात्रों को 600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के छात्रों को 550 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अगर आप भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो आपको CUET में शामिल होना होगा और उसमें अच्छे अंक भी लाने होंगे। ये देश के नामी-गिरामी विश्विद्यालयों में दाखिला पाने का शानदार मौका है। ऐसे में आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता CUET के लिए कई विषयों के बैच चला रहा है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इन बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा :
CUET 2022 के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आयोजन जुलाई के पहले और दूसरे सप्ताह में किया जा सकता है। NTA छात्रों को उनकी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दे सकती है। वहीं, छात्रों को उनके एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी NTA के आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में यानी ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
किन भाषाओं में होगी परीक्षा :
CUET का आयोजन पूरे देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सुविधा के लिए इसके प्रश्न पत्र (लैंग्वेज टेस्ट्स को छोड़कर) कई भाषाओं में तैयार किये जायेंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 13 भाषाओं में होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमिया और पंजाबी शामिल हैं। हालांकि, छात्रों को आवेदन करते समय ही अपने लिए परीक्षा की भाषा का चयन करना होगा।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा या CUET और NDA/NA जैसी एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहे छात्र बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।