शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। प्रोजेक्ट साइंटिस्ट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ एम.एससी, बी.टेक या बी.ई की डिग्री होनी चाहिए।
वहीं साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए भौतिकी या संबंधित इंजीनियरिंग विषयों सहित विज्ञान में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। एडमिन असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर दक्षता होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन?
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों के शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर प्रारंभिक जांच की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन उम्मीदवार के साक्षात्कार प्रदर्शन और योग्यता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- आईएमडी की आधिकारिक वेबसाइट पर mausam.imd.gov.in जाएं।
- भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें और प्रोजेक्ट स्टाफ विज्ञापन खोजें।
- बुनियादी विवरण के साथ पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
- स्कैन किए गए दस्तावेज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।