फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Vacancy 2026: आईआईटी मंडी ने निकाली नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें सभी शर्तें

Tue, 21 Jul 2026 05:57 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
IIT Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Vacancy 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती के तहत टेक्निकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, जूनियर सुपरिंटेंडेंट, जूनियर लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, चीफ मेडिकल ऑफिसर और प्रोजेक्ट इंजीनियर/एस्टेट ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IIT मंडी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता अनुभव
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) MBBS, PG Diploma या MD/MS संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्ष का अनुभव
प्रोजेक्ट इंजीनियर एवं एस्टेट ऑफिसर/एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सिविल इंजीनियरिंग में B.E./B.Tech या समकक्ष डिग्री CPWD, PWD, PSU, विश्वविद्यालय या सरकारी संस्थान में 5 वर्ष का अनुभव
मेडिकल ऑफिसर MBBS (इंटर्नशिप सहित), या PG Diploma, या MD/MS MBBS/PG Diploma के साथ कम से कम 1 वर्ष का अनुभव
टेक्निकल ऑफिसर (डिजिटल एवं कंप्यूटिंग सर्विसेज) B.E./B.Tech, M.Sc. (CSE/IT), MCA या M.Tech (CSE/IT) B.E./B.Tech, M.Sc. या MCA के साथ 5 वर्ष का अनुभव, अथवा M.Tech के साथ 1 वर्ष का अनुभव
जूनियर सुपरिंटेंडेंट स्नातक (55% अंक) या स्नातकोत्तर (55% अंक) स्नातक के साथ 8 वर्ष या स्नातकोत्तर के साथ 5 वर्ष का अनुभव
जूनियर लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन असिस्टेंट लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा पुस्तकालय या लाइब्रेरी के कंप्यूटरीकरण में 5 वर्ष का अनुभव

देखें रिक्तियां

पद का नाम कुल पद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी 1
परियोजना अभियंता एवं संपदा अधिकारी/कार्यकारी अभियंता 1
मेडिकल अधिकारी 2
तकनीकी अधिकारी 1
जूनियर अधीक्षक 2
जूनियर लाइब्रेरी सूचना सहायक 2
कुल 9
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

वर्ग पोस्ट कोड 001-004 पोस्ट कोड 005-006
यूआर/ईडब्ल्यूएस 1,000 500
ओबीसी 700 400
एससा/एसटी/महिला/PwBD/पूर्व सैनिक 500 300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें