फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NFR Apprentice: रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं+ITI पास के लिए मौका, बिना परीक्षा होगा चयन

Tue, 21 Jul 2026 04:49 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल 20 जुलाई से शुरू कर दी है। 10वीं और आईटीआई पास उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन बिना लिखित परीक्षा केवल मेरिट के आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway-NFR) ने अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत 2025-26 और 2026-27 प्रशिक्षण सत्र के लिए 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या हैं आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें?

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी : 16 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू : 20 जुलाई 2026 (सुबह 9 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे)

किन डिवीजन में कितने पद हैं?

रेलवे ने कुल 6777 प्रशिक्षण सीटें विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में जारी की हैं।
 
डिवीजन / वर्कशॉप पद
कटिहार (KIR) एवं तिनधरिया वर्कशॉप 1103
अलीपुरद्वार 651
रंगिया 750
लुमडिंग 1274
तिनसुकिया 860
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप 763
मुख्यालय (मालीगांव) 495
कुल 6777
 
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या में बदलाव किया जा सकता है।

आरक्षण के अनुसार कितनी सीटें हैं?

श्रेणी पद
सामान्य (UR) 2686
ओबीसी 1832
एससी 1056
एसटी 515
ईडब्ल्यूएस 688
भूतपूर्व सैनिक (क्षैतिज) 677
दिव्यांग (क्षैतिज) 271
 

किस-किस ट्रेड में होगी भर्ती?

भर्ती 40 से अधिक आईटीआई ट्रेडों में होगी। प्रमुख ट्रेड हैं-
  • फिटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • वायरमैन
  • वेल्डर
  • मशीनिस्ट
  • टर्नर
  • कारपेंटर
  • प्लंबर
  • मेसन
  • मैकेनिक डीजल
  • रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • सीओपीए (COPA)
  • सर्वेयर
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
  • सीएनसी प्रोग्रामर एवं ऑपरेटर
  • सेक्रेटेरियल असिस्टेंट
  • हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर
  • मेडिकल लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी)
  • मेडिकल लैब टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी)
  • स्ट्रक्चरल वेल्डर
  • टीआईजी/एमआईजी वेल्डर
  • क्वालिटी एश्योरेंस असिस्टेंट सहित अन्य ट्रेड

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता:

तकनीकी ट्रेड के लिए
  • 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

मेडिकल लैब टेक्नीशियन (पैथोलॉजी/रेडियोलॉजी) ट्रेड के लिए
  • 10वीं में न्यूनतम 50% अंक
  • 12वीं विज्ञान (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) उत्तीर्ण

आयु सीमा क्या है?
19 अगस्त 2026 के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी-
  • 10वीं और आईटीआई के अंकों के औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी।
  • समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
  • यदि आयु भी समान हो तो जिसने 10वीं पहले पास की होगी, उसे वरीयता मिलेगी।
  • रिक्तियों के मुकाबले 1.5 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

  • एनटीसी/एसटीसी धारकों को न्यूनतम 9,600 रुपये प्रति माह
  • दूसरे वर्ष में पात्र अभ्यर्थियों को 10,560 रुपये प्रति माह
  • तीसरे वर्ष में 11,040 रुपये प्रति माह

स्टाइपेंड की दरों में समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है। रेलवे की ओर से हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य, ओबीसी और अन्य पात्र अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और सभी महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ईबीसी श्रेणी में शुल्क छूट पाने के लिए परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए तथा 1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

प्रत्येक अभ्यर्थी केवल एक ही आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन मिलने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। आवेदन करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
  • पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब यहां General Info - Departments - Personnel - Act Apprentice Notification पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • 10वीं, आईटीआई और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • पसंदीदा प्रशिक्षण यूनिट का चयन करें।
  • आवेदन की सभी जानकारी जांचकर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें