फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Madras Jobs 2025: आईआईटी में गैर-शिक्षण पदों पर ढेरों नौकरियां, इस दिन से करें आवेदन; सैलरी दो लाख से अधिक

Fri, 26 Sep 2025 02:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Madras Vacancy 2025: आईआईटी मद्रास में गैर-शिक्षण पदों पर कई वैकेंसी निकली हैं। आवेदन 27 सितंबर से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकत हैं।
विज्ञापन
IIT Madras - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Madras Recruitment 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने 2025 के लिए विभिन्न गैर-शिक्षण पदों की भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 सितंबर 2025 से 26 अक्तूबर 2025 शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट recruit.iitm.ac.in पर जाना होगा। 

कौन कर सकता है आवेदन?

विभिन्न पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है, जैसे उप/सहायक रजिस्ट्रार के लिए मास्टर डिग्री, तकनीकी और इंजीनियरिंग पदों के लिए बीई/बी.टेक/एमई/एम.टेक या डिप्लोमा, फिजियोथेरेपी/ऑक्यूपेशनल थेरेपी पदों के लिए स्नातक या मास्टर डिग्री। 

विज्ञापन


इसके अलावा, अनुभव पदानुसार आवश्यक है: प्रशासनिक पदों पर 5 वर्ष का अनुभव, तकनीकी और इंजीनियरिंग पदों पर 5-15 वर्ष, जूनियर असिस्टेंट के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है। विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग है, कुछ पदों के लिए 27 वर्ष, कुछ के लिए 32 या 45 वर्ष और उच्च पदों के लिए 50-56 वर्ष निर्धारित की गई है।

Application Fees: आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए ग्रुप-ए पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ग्रुप B और C (पद 8 और 9) के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांगजन और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल्स 

  • चयन: IIT मद्रास भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कौशल/ट्रेड/व्यावसायिक योग्यता परीक्षण, और कुछ विशिष्ट पदों के लिए साक्षात्कार शामिल हैं। सभी परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएंगी।
  • सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के अनुसार वेतन मिलेगा, जो जूनियर असिस्टेंट के लिए लेवल-3 (21,700-69,100) से लेकर वरिष्ठ पदों के लिए लेवल-12 (78,800-2,09,200) तक है।
 

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट recruit.iitm.ac.in पर जाएं।
  • अब नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड ईमेल/यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • अब व्यक्तिगत, शैक्षिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • अंत में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें