Bihar BSSC Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के बाद अब आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर (क्रीड़ा प्रशिक्षक) के 379 पदों पर बंपर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 अक्तूबर से 11 नवंबर, 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आयोग कुल 379 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें से 128 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। रिक्तियों का वर्गवार बंटवारा इस प्रकार है: 152 पद अनारक्षित, 61 पद एससी, 04 पद एसटी, 68 पद एमबीसी, 45 पद बीसी, 11 पद पिछड़े वर्ग की महिलाएं और 38 पद ईबीसी के लिए आरक्षित हैं।