क्या है आयु सीमा की शर्तें?
आईआईएसईआर मोहाली में विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। समूह ‘A’ (स्तर 13, 12, 11) के लिए अधिकतम आयु 50 से 56 वर्ष तक रखी गई है, जबकि समूह ‘A’ (स्तर 10) के लिए 40 वर्ष है। समूह ‘B’ में स्तर 7 के लिए 38 से 40 वर्ष और स्तर 6 के लिए 35 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है। वहीं समूह ‘C’ में स्तर 5 और 4 के लिए 33 वर्ष तथा स्तर 1 के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष रखी गई है।
देखें आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। सामान्य (UR) और OBC-NCL उम्मीदवारों को 1100 + 18% GST मिलाकर कुल 1298 रुपये शुल्क देना होगा। EWS वर्ग के लिए 600 रुपये + 18% GST मिलाकर 708 रुपये शुल्क है। वहीं SC, ST, दिव्यांग (PwD), पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iisermohali.ac.in पर जाएं।
- अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
- जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
- इसके बाद, “Apply Online” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल, ईमेल आदि भरें)।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- अगर फीस लागू है तो ऑनलाइन पेमेंट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।