फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRIC-NABI Vacancy: ब्रिक-एनएबीआई में निकलीं इंजीनियर्स की नौकरियां, वेतन 35 हजार से 1.42 लाख तक; देखें वैकेंसी

Sun, 03 May 2026 12:15 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

 BRIC-NABI Recruitment 2026: मोहाली स्थित ब्रिक-एनएबीआई ने नई भर्ती निकाली है। इसमें सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल) और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट जैसे पद हैं। योग्य भारतीय उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
विज्ञापन
jobs - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BRIC-NABI Vacancy 2026: मोहाली के ब्रिक-नेशनल एग्री-फूड एंड बायोमैन्युफैक्चरिंग इंस्टीट्यूट (BRIC-NABI) ने प्रशासनिक और तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 1 जून 2026 (शाम 5 बजे भारतीय समय) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के माध्यम से संस्थान वरिष्ठ निजी सचिव, सहायक अभियंता (सिविल), सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल) और वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती करेगा।

आवेदन के लिए क्या है जरूरी योग्यता?

  • वरिष्ठ निजी सचिव: इस पद पर 1 वैकेंसी है और सैलरी 47,600 से 1,51,100 तक मिलेगी। उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ MBA और कम से कम 6 साल का प्रशासन/ऑफिस काम का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग और शॉर्टहैंड आना चाहिए।
  • सहायक अभियंता (सिविल): इस पद के लिए 1 वैकेंसी (OBC) है और सैलरी 44,900 से 1,42,400 तक है। उम्र सीमा 30 साल है। उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई डिग्री और 3 साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शामिल हो।
  • सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल): इसमें 1 पद (UR) है और सैलरी 44,900 से 1,42,400 तक मिलेगी। उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और 3 साल का अनुभव होना जरूरी है, खासकर बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े काम में।
  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक: इस पद के लिए 2 वैकेंसी हैं और सैलरी 35,400 से 1,12,400 तक है। उम्र 30 साल से कम होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास बायोटेक, फूड साइंस, फार्मा या संबंधित क्षेत्र में डिग्री और 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
  • वरिष्ठ तकनीकी सहायक: इसमें 1 वैकेंसी (ST) है और सैलरी 35,400 से 1,12,400 तक है। उम्र सीमा 30 साल है। योग्यता वही है संबंधित क्षेत्र में डिग्री और कम से कम 2 साल का अनुभव जरूरी है।

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

पद का नाम वर्ग आवेदन शुल्क महिला उम्मीदवार शुल्क
वरिष्ठ निजी सचिव यूआर 236 118
सहायक अभियंता (सिविल) अन्य पिछड़ा वर्ग 118 118
सहायक अभियंता (विद्युत) यूआर 236 118
वरिष्ठ तकनीकी सहायक यूआर 236 118
वरिष्ठ तकनीकी सहायक अनुसूचित जनजाति 118 118
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन खोलें।
  • “Apply Online” पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके पूरा आवेदन फॉर्म सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, सर्टिफिकेट) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट या PDF सेव कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें