IISER Mohali Recruitment 2026: आईआईएसईआर मोहाली लाइब्रेरी प्रोफेशनल भर्ती 2026 की अधिसूचना 22 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके या संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आईआईएसईआर मोहाली लाइब्रेरी प्रोफेशनल भर्ती 2026 की अधिसूचना 22 जुलाई 2026 को जारी कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
| वर्ग |
अधिकतम आयु सीमा |
आवश्यक योग्यता |
वांछनीय योग्यता/ज्ञान |
| अनुसूचित जाति (SC) |
35 वर्ष |
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (विज्ञान स्नातक को प्राथमिकता) और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर (MLISc) या समकक्ष डिग्री |
कंप्यूटर, आईटी और डिजिटल लाइब्रेरी का ज्ञान, कंप्यूटर साइंस डिग्री धारकों को प्राथमिकता, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छा संचार कौशल |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) |
30 वर्ष |
किसी भी विषय में स्नातक डिग्री (विज्ञान स्नातक को प्राथमिकता) और पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर (MLISc) या समकक्ष डिग्री |
कंप्यूटर, आईटी और डिजिटल लाइब्रेरी का ज्ञान, कंप्यूटर साइंस डिग्री धारकों को प्राथमिकता, हिंदी और अंग्रेजी में अच्छा संचार कौशल |
कैसे होगा चयन?
आईआईएसईआर मोहाली में लाइब्रेरी प्रोफेशनल (ट्रेनी) पद के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्किल/ट्रेड टेस्ट, साक्षात्कार या इन सभी के संयोजन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया प्राप्त आवेदनों की संख्या के अनुसार तय की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी आधार पर की जाएगी। शुरुआत में नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन और आचरण के आधार पर एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है। इस तरह अधिकतम कार्यकाल दो वर्ष का होगा। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 18,000 रुपये प्रति माह और दूसरे वर्ष 20,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड/वेतन मिलेगा।