IISC Recruitment 2022: 100 पदों पर होंगी भर्तियां
आईआईएससी बंगलुरु की ओर से इस भर्ती के माध्यम से तकनीकी सहायक के 100 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
IISC Recruitment 2022: 28 फरवरी तक करें आवेदन
आईआईएससी बंगलुरु के द्वारा जारी की गई तकनीकी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 फरवरी शुरू की जा चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 28 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।
IISC Recruitment 2022: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 100
सामान्य श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 42
ओबीसी श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 25
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 16
एससी श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 7
श्रेणी के लिए पदों की संख्या- 10
IISC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आईआईएससी तकनीकी सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान की ओर से 55 फीसदी अंकों के साथ बी.टेक / बीई / बी.आर्क / बी.एससी। / बीसीए / बीवीएससी की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
IISC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iisc.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे तकनीकी सहायक भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।