IITT Vadodara Recruitment: शैक्षणिक योग्यता व पात्रता शर्तें
ट्रिपल आईटी, वडोदरा में रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उममीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अकादमिक अनुभव भी होना जरूरी हैं। शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता संबंधी शर्तों एवं अधिक जानकारी के लिए ट्रिपल आईटी, वडोदरा की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
IIIT Recruitment के लिए आवेदन शुल्क
ट्रिपल आईटी, वडोदरा में पहले कार्यरत सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। वहीं, एसटी, एससी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 295 रुपये और शेष अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 590 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
IIIT Vadodara Recruitment आवेदन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन करने वाले उम्मीदवार प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ पूरा आवेदन विधिवत रूप से पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट द्वारा दिए गए पते पर आवेदन शुल्क रसीद सहित 22 अप्रैल, 2022 तक पहुंचा सकते हैं।
रजिस्ट्रार,
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, वडोदरा,
ब्लॉक नंबर 9, सीआईओ गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस,
सेक्टर-28, गांधीनगर, गुजरात-382028