आयु सीमा और सैलरी
इफको की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 33,300 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 37,000 रुपये से लेकर 70,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
IFFCO AGT: चयन प्रक्रिया
इफको में इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा, अंतिम ऑनलाइन परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि और सेवा बॉन्ड
इस भर्ती के अंतर्गत, चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद, सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों से 80,000 रुपये का सेवा बॉन्ड लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी उम्मीदवारों से 20,000 रुपये का बॉन्ड लिया जाएगा। यह सेवा बॉन्ड 3 साल की सेवा के लिए साइन करवाया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवारों को इफको की आधिकारिक वेबसाइट www.iffco.in पर जाना होगा।
- यहां "AGT Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर New Registration पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स भरें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क भरें और सबमिट करें।
- अंत में, आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।