संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में एक सिविल सेवा परीक्षा (CSE) को देश की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा के जरिए ही आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 24 शीर्ष सरकारी सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन होता है। ये परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। CSE 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी 2022 को समाप्त हुई है जबकि ये प्रक्रिया दो फरवरी 2022 से शुरू हुई थी। UPSC ने पहले CSE 2022 के कुल 861 पदों पर भर्ती निकाली थी लेकिन फिर उसमें बदवाल कर इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS ग्रुप A) की 150 रिक्तियों को भी शामिल कर दिया है। इसके बाद इस भर्ती में अब पदों की संख्या बढ़कर 1,011 हो गई है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो उसके लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE GS EBook PDF- Download Now की मदद ले सकते हैं और घर बैठे अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।
UPSC द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन 5 जून 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन में अब 100 दिन है और इन 100 दिनों में बेहतर तरीके से की गई तैयारी अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इसलिए इन 100 दिनों में बेहतर तैयारी के लिए इस खबर में हमने कुछ आसान टिप्स दिए हैं जो आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल NDA/NA तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़ कर कई अभ्यर्थियों ने पहली ही बार में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया है और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार किया है। तो देर किस बात की तुरंत डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।