फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA Exam 2022: अगर नहीं कर पाएं ये काम तो सभी टेस्ट्स में सफल होने के बाद भी नहीं मिलेगा NDA/NA में प्रवेश, जानें क्या है पूरी बात

Wed, 15 Jun 2022 12:52 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।
 
विज्ञापन
UPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए साल में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। UPSC ने हाल ही में NDA/NA II 2022 के लिए 12वीं पास/अपियरिंग अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और यह प्रक्रिया सात जून को समाप्त हो गई है। NDA/NA II 2022 के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वहीं ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के आयोजन में अभी तकरीबन तीन महीने का समय बचा है। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

जरूर कर लें ये काम :

NDA/NA परीक्षा में 12वीं/समकक्ष में पास हो चुके या इनमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है। इस भर्ती के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में शामिल होते समय 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों के पास SSB इंटरव्यू के समय 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होने का प्रमाण नहीं होगा, उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में इन परीक्षाओं में सफल होने का प्रमाण 24 जून 2023 तक प्रस्तुत करना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनको NDA/NA में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वो सभी जरूर दस्तावेजों को जमा करके अपने पास सुरक्षित रखें। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

क्या है एग्जाम पैटर्न :

NDA/NA II 2022 में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले एक 900 अंकों की लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। इस लिखित परीक्षा में 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंकों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें