उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) अगले साल मार्च के महीने तक पांच विभागों के 22,794 पदों पर भर्ती आयोजित करने की तैयारी चल रही है। आयोग ने इन 22,794 पदों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9,212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और अन्य भर्तियों के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। गौरतलब है कि पांच विभागों के 22,794 पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। राज्य में PET 24 अगस्त को आयोजित की गई थी और इसके परिणामों की घोषणा भी काफी पहले कर दी गई है। वहीं, अगर आप इन भर्तियों की या किसी अन्य भर्ती की पक्की एवं बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता के FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
किन पदों पर होनी है भर्ती:
UPSSSC मार्च 2022 से पहले PET के आधार पर 22,794 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित कर सकती है। आयोग ने इन 22,794 पदों में से स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 9212 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थियों को इसके अलावा राजस्व लेखपाल के 7882 पदों, गन्ना पर्यवेक्षक के 2500 पदों, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता वाले 2000 पदों और प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्सरे प्राविधिक के 1200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका
मिलेगा।
परीक्षा में धांधली रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी आयोग:
UPSSSC 22,794 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में धांधली रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगी। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इन परीक्षाओं में राज्य के बड़े शहरों के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों को सेंटर बनाने में प्राथमिकता देगी और छोटे शहरों में बहुत जरूरी होने पर ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और अन्य जरूरी इलेक्ट्रानिक उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। साथ ही एजेंसियों के चयन, पेपर बनवाने तथा इसकी प्रिंटिंग और इसे कोषागार में रखने के दौरान इसकी गोपनियता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलो़ड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।