भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 23 फरवरी 2022 से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के लिए परीक्षा करवाना बेहद ही मुश्किल काम है इसलिए रेलवे इस परीक्षा को कई फेज में आयोजित करेगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे। जिन अभ्यर्थियों ने इसमें शामिल होने के लिए आवेदन किया है, उनके परीक्षा और शहर की जानकारी उन्हें रेलवे परीक्षा से 10 दिन पहले देगी। अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप
RRB Group D Free Courses & Mock Test की सहायता ले सकते हैं और मॉक टेस्ट व ई-बुक्स के जरिए इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार कर सकते हैं।
इन अभ्यर्थियों को रेलवे कर सकता है परीक्षा देने से वंचित :
रेलवे द्वारा ग्रुप Dभर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक ऑरिजिनल आईडी प्रूफ और फोटो ले जाना होगा। अभ्यर्थियों का आईडी प्रूफ वही होना चाहिए,जिसकी जानकारी उन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय दी है। साथ ही अभ्यर्थियों का फोटो भी इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय अपलोड किए गए फोटो से मिलना चाहिए। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का पैरा 17.5 और 17.6 पढ़ सकते हैं।
इन नियमों का भी रखें ध्यान :
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा सेंटर के भीतर मोबाइल फोन,ब्लुटूथ तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाना मना है। अगर कोई अभ्यर्थी इस नियम का पालन नहीं करता है,तो उसे इस परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा तथा रेलवे की भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में भी शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा परीक्षा में अपने स्थान पर किसी और को शामिल होने के लिए भेजने पर तथा अन्य भ्रष्ट आचरण पर भी अभ्यर्थियों को रेलवे की किसी भी परीक्षा में शामिल होने से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के पैरा 19 में देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप रेलवे की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, UPTET/CTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से
सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।