Gujarat SET Admit Card 2021: महाराजा सयाजीराव विश्ववविद्यालय वडोदरा ने गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Gujarat SET Admit Card 2021: 23 जनवरी को होगी परीक्षा
विभाग की ओर से प्रवेश पत्र को अंग्रेजी और गुजराती दोनों ही भाषा में जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को सभी कोरोना गाइडालइन का पालन करते हुए किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे और इनमें बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल होंगे। वहीं, दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय-सीमा 3 घंटों की होगी।
Gujarat SET Admit Card 2021: प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार Gujarat SET की आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे SET Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
4. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Gujarat SET Admit Card 2021: दिशानिर्देशों का करें पालन
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा का प्रवेश एक अहम दस्तावेज है और बिना इसके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ में एक वैद्य पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज की फोटो भी लेकर आए। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवार का नाम, क्रमांक , परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े अहम दिशानिर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।