आज के समय में डिग्री या डिप्लोमा से अधिक मांग स्किल्स की हो चुकी है फिर चाहे वो ऑटोमोबाइल सेक्टर हो या फिर आईटी फील्ड। सभी क्षेत्रों में हुनरमंद हाथों को किसी साधारण पढ़े -लिखे इंसान की तुलना में अधिक तवज्जो मिल रही है। ऐसे में अगर आप एक क्रिएटिव मांइड पर्सनैलिटी हैं और आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो डिजाइंनिग सेक्टर आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। कोरोना महामारी व डिजिटलाइजेशन के बाद जिस तरह से मार्केटिंग के तरीके में बदलाव आया है। इससे एक बात तो साफ हो चुकी है कि आने वाले दिनों में डिजिटल दुनिया के कामकाज को जानने, समझने वाले प्रोफेशनल्स की मांग में इजाफा होगा। ऐसे में जैसे -जैसे मार्केटिंग के इस तरीके में वृद्धि होगी, वैसे -वैसे इंडस्ट्री में ग्राफिक्स डिजाइन करने वाले युवाओं की जरूरत भी बढ़ती जाएगी। इसलिए अगर आपमें भी कुछ रचनात्मक करने का जूनून है? आप भी क्रिएटिव काम करने के प्रति उत्सुक रहते हैं तो आज ही अपनी इस रचनात्मकता को इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक निखारने के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास ग्राफिक्स डिजाइन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए आपको केवल दिए गए Graphics Designing Course - 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।
कौन होता है एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर ?
ग्राफ़िक डिज़ाइनर एक प्रोफेशनल पर्सन होता है जोकि कंप्यूटर पर अपनी क्रिएटिविटी से कई भिन्न - भिन्न सॉफ्टवेयर की मदद से एक रचनात्मक और कलात्मक डिज़ाइन बनाता है। ग्राफ़िकडिज़ाइनर अपने द्वारा बनाई गयी ग्राफ़िक्स के जरिए लोगो को कुछ विशेष सन्देश पहुंचाता है। जिसमें किसी प्रोडक्ट की ब्रांडिंग करने या फिर किसी चीज के बारे में पूरी जानकारी दिखाईदेती है। कहते हैं, ‘एक तस्वीर एक हजार शब्दों को बयां करने के लिए पर्याप्त होती है।’
ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स की सैलरी
इन दिनों एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स को काफी अच्छा वेतन मिलने लगा है। करियर के शुरूआती दिनों में ही एक डिजाइनर को औसतन एक लाख से तीन लाख रुएय तक का वार्षिक पैकेजमिल जाता है। वहीं सीनियर हो जाने के बाद एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर्स को इंडिया में करीब छह से आठ लाख तक का सालाना पैकेज मिलने लगा है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।