अक्सर आपने देखा होगा कि बैकिंग सेक्टर में नौकरी करने की चाहत रखने वाले युवाओं की पहली पसंद बैंक में क्लर्क बनने की होती है क्योंकि इस पद पर कार्य करते हुए उम्मीदवारों कोआकर्षक वेतन, कई भत्ते व विभिन्न तरह की अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। देश के किसी भी सरकारी, अर्धसरकारी अथवा प्रतिष्ठित बैंक में क्लर्क बनने की इच्छा रखने वालेअभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक वर्ष आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती का आयोजन किया जाता है। वर्ष 2022 में इस भर्ती के लिए सिंतबर माह में प्राथमिक लिखित परीक्षा कराई जा सकतीहै। जल्द ही आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ें किसी भी तरह के अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय -समय पर आईबीपीएस की वेबसाइट परविजिट करते रहें। इस आर्टिकल में क्लर्क के पदोन्नति से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई जिसे कैंडिडेट्स आसानी से समझ सकते हैं। लेकिन इससे पहले अगर आप भी सरकारीनौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की Current Affairs Classes 2022 की मदद से अपनी परीक्षाके लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
कितने वर्षों में मिलता है पहला प्रमोशन
आईबीपीएस द्वारा आयोजित की जाने वाली क्लर्क भर्ती में चयनित होने वाले युवाओं को न्यूनतम दो वर्षों की सेवाएं देने के बाद ही पदोन्नति के लिए पात्र माना जाता है। यह पदोन्नति दोतरह के प्रॉसेस के आधार पर निर्भर करती है। पहला नॉर्मल प्रमोशन - इसके अंतर्गत कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होता है। जिसे क्वालीफाई करने के बाद अभ्यर्थी को ट्रेनीऑफिसर के लिए प्रमोट कर दिया जाता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को प्रमोशन मेरिट के आधार पर भी होता है। इस प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैकिंगएण्ड फाइनेंस द्वारा जारी जेएआईआईबी और सीएआइआइबी सर्टिफिकेट को होना जरूरी होता है। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकतेहैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों सेपास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।