फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA/NA I 2022: अगर वक्त पर जमा नहीं किया ये प्रमाणपत्र तो NDA/NA में नहीं मिलेगा प्रवेश, जान लें ये जरूरी बात

Sat, 29 Jan 2022 04:11 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस भर्ती के लिए अप्रैल के महीने में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022को हो सकती है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए इस बार NDA/NA के लिए कुल 400 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस बार NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पद सिर्फ पुरुषों के लिए है। वहीं, अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA 2022 (1) Champion Batch की सहायता ले सकते हैं।

इस तारीख तक जमा करना होगा प्रमाणपत्र:

NDA/NA परीक्षा में 12वीं/समकक्ष में पास हो चुके या इनमें हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिलता है। इस भर्ती के लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में शामिल होते समय 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास SSB इंटरव्यू के समय 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होने का प्रमाण नहीं होगा,उन्हें एक मौका और दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में इन परीक्षाओं में सफल होने का प्रमाण 24 दिसंबर 2022तक प्रस्तुत करना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनको NDA/NAमें प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी इस संबंध में ज्यादा जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

क्या होगा एग्जाम पैटर्न:

NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होगी और इनमें 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33प्रतिशत अंक काटा जाएगा। मैथ्स और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी:

अगर आप NDA/NA, UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें