फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2022: फरवरी में NTPC के CBT 2 और ग्रुप D भर्ती के CBT 1 की होनी है परीक्षा, अगर ज्यादा बढ़ते हैं कोरोना के मामले तो क्या कैसे होंगी परीक्षाएं

Mon, 10 Jan 2022 03:54 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

रेलवे अगले महीने में NTPC भर्ती के CBT 2 और ग्रुप D भर्ती के CBT 1 की परीक्षा लेने वाली है। इन भर्तियों में शामिल होने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में होना है। रेलवे द्वारा फरवरी महीने में NTPC भर्ती के CBT 2 के साथ ही ग्रुप D भर्ती के CBT 1 का आयोजन भी शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि रेलवे द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के मुताबिक NTPC भर्ती के CBT 2 का आयोजन 14 फरवरी 2022 से 18 फरवरी के बीच होना है और ग्रुप D भर्ती के CBT 1 का आयोजन 23 फरवरी से शुरू होना है। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं तो नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।

अगर ज्यादा बढ़ते हैं कोरोना के मामले तो क्या कैसे होंगी ये परीक्षाएं :

रेलवे ने NTPC भर्ती के CBT 2 और ग्रुप D भर्ती के CBT 1 के आयोजन की तारीखों का ऐलान तो कर दिया है लेकिन कोरोना के मामले फिर से बढ़ने की वजह से अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि कहीं ये परीक्षाएं स्थगित ना कर दी जाए। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं के लिए जारी किए गए नोटिस में रेलवे ने यह साफ कर दिया है कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हालांकि, इन परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में रेलवे ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। इसलिए अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं की तैयारी करते रहनी चाहिए और सूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

जल्द ही जारी होगा NTPC भर्ती के CBT 1 का रिजल्ट :

NTPC भर्ती के CBT 1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTPC भर्ती के पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम 15 जनवरी 2022 तक घोषित किए जाने हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।

यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों या UP लेखपाल, CTET/UPTET जैसी अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली,मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें