रिक्तियों की संख्या
आईडीबीआई बैंक एक भारतीय निजी क्षेत्र का बैंक और जीवन बीमा निगम की सहायक कंपनी है। आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर 86 रिक्तियों को भरा जाना है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
मैनेजर ग्रेड बी 46
सहायक महाप्रबंधक एजीएम ग्रेड सी 39
उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी 01
IDBI Recruitment आवेदन शुल्क
आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 1000 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड, मोबाइल वॉलेट, ई चालान के माध्यम से करना होगा।