IDBI SO Recruitment: 10 जुलाई है आवेदन की आखिरी तारीख
इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बैंक ने आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई, 2022 को निर्धारित की है। अब आवेदन में केवल कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
IDBI SO Recruitment: इतने पदों पर है भर्तियां
IDBI बैंक की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 226 निर्धारित की गई है। इनमें से 82 पद मैनेजर ग्रेड-बी के लिए, 111 पद असिस्टेंट जनरल मैनेजर (AGM) ग्रेड-सी के लिए और 33 पद डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) ग्रेड- डी के पदों के लिए हैं। आइए जानते हैं भर्ती का पूरा विवरण-:
- इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (आईएमडी) परिसर के लिए पदों की संख्या- 10
- इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (आईएमडी) सुरक्षा के लिए पदों की संख्या- 05
- प्रशासन - राजभाषा: 03
- धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन (एफआरएमजी) के लिए पदों की संख्या- 09
- डिजिटल बैंकिंग और उभरते भुगतान (डीबी और ईपी) के लिए पदों की संख्या- 16
- वित्त और लेखा (एफएडी) के लिए पदों की संख्या- 04
- सूचना प्रौद्योगिकी और एमआईएस (आईटी और एमआईएस) के लिए पदों की संख्या- 139
- कानूनी के लिए पदों की संख्या- 28
- जोखिम प्रबंधन - सूचना सुरक्षा समूह (आईएसजी) के लिए पदों की संख्या- 06
- ट्रेजरी के लिए पदों की संख्या- 06
IDBI SO Recruitment: आयु-सीमा
- मैनेजर (ग्रेड-बी)- न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
- डिप्टी जनरल मैनेजर (ग्रेड-डी)- न्यूनतम 35 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड-सी)- न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष