पात्रता मानदंड
- जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) ग्रेड 'O' पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों (SC, ST और PWD आवेदकों के लिए 55%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- विशेषज्ञ-कृषि संपत्ति अधिकारी (AAO) पद के लिए समान प्रतिशत मानदंड के साथ कृषि से संबंधित क्षेत्रों में चार वर्षीय डिग्री का होना आवश्यक है।
दोनों ही पदों के लिए आयु सीमा 20 से 25 वर्ष है, जिसमें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है। आयु की गणना 1 अक्तूबर, 2024 के अनुसार की जाएगी।