इतना मिलेगा वेतन
पदानुसार चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
आगे का प्रोसेस
अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक स्तर पर 3 वर्ष के लिए सेवा प्रदान करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, इन तीन वर्षों में सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। 3 वर्ष के बाद यदि सरकार चाहे तो आपकी सेवा की अवधि को बढ़ा भी सकती है। जानकारी के लिए बता दें, कुछ सेवाओं के लिए यह अवधि 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (ncw.nic.in) पर जाकर नोटिफिकेशन पीडीएफ और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें।
- अब आवेदन फार्म में मांगे गए सभी विवरण को ध्यान से दर्ज करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करके एक लिफाफे में रख ले।
- अब इस भरे हुए फॉर्म को नीचे दिए गए पते पर भेज दें।
संयुक्त सचिव,
राष्ट्रीय महिला आयोग,
प्लॉट नंबर 21, जसोला इंस्टीट्यूशनल एरिया,
नई दिल्ली-110025