IDBI Bank SCO Vacancy 2025: 119 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 119 पदों को भरा जाएगा। पंजीकरण प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू होगी और 20 अप्रैल, 2025 को बंद होगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
| पद का नाम |
पदों की संख्या (कुल-119) |
सैलरी |
| उप महाप्रबंधक (डीजीएम) - ग्रेड डी |
8 |
1,02,300 से 1,20,940 रुपये प्रतिमाह |
| सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) - ग्रेड सी |
42 |
85,920 से 1,05,280 रुपये प्रतिमाह |
| प्रबंधक - ग्रेड बी |
69 |
64,820 से 93,960 रुपये प्रतिमाह |
IDBI Bank SCO Eligibility: पात्रता मापदंड
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड पदवार अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जिसमें बीटेक, बीई, बीएससी, एमएससी, सीए, एमबीए, एमसीए, बीसीए और स्नातक से परास्नातक तक शामिल है। शैक्षणिक योग्यता के अलावा कार्य अनुभव भी आवश्यक है। जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे पंजीकरण करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें। आधिकारिक अधिसूचना नीचे उपलब्ध है।
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी सहित 1050 रुपये निर्धारित है। एससी/एसटी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क जीएसटी सहित 250 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टरकार्ड/मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट का उपयोग करके किया जा सकता है।