कौन से पदों पर होगी भर्ती?
पहला पद पीएम और आईटी हेड (अनुपालन) का है। इस पद पर चयनित व्यक्ति आईटी प्रोजेक्ट्स का संचालन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट से जुड़ा ढांचा, ऑडिट और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ सभी नियामक नियमों का ध्यान रखेंगे।
दूसरा पद महाप्रबंधक (आईटी और एमआईएस) का है। इस पद पर चुना गया उम्मीदवार बैंक की रिपोर्टिंग प्रणाली यानी एमआईएस को डिजिटल बनाएगा, डेटा सिस्टम को आधुनिक बनाएगा और उन्नत विश्लेषण की नई सुविधाएं तैयार करेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता की बात करें तो पीएम और आईटी पद के लिए उम्मीदवार के पास एमसीए या इसके बराबर डिग्री के साथ इंजीनियरिंग या साइंस की पढ़ाई होनी चाहिए। वहीं, आईटी और एमआईएस पद के लिए बीई, बीटेक, एमसीए या एमएससी (आईटी) जरूरी है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 40 से 55 वर्ष तय की गई है, जो 31 अगस्त 2025 तक मानी जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास आईटी क्षेत्र में कम से कम 12 साल का अनुभव और बैंकिंग या वित्तीय सेवाओं में 5 साल का नेतृत्व अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। इंटरव्यू मुंबई में बैंक के कॉर्पोरेट ऑफिस में या ऑनलाइन आयोजित किया जा सकता है। अंतिम चयन योग्यता, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेजों की जांच के आधार पर होगा।
दोनों पदों के लिए कार्यकाल 5 साल का होगा, जिसकी हर साल समीक्षा की जाएगी। मुख्यालय मुंबई या नवी मुंबई होगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर उम्मीदवार को देश के किसी भी हिस्से में नियुक्त किया जा सकता है। इस भर्ती का उद्देश्य बैंक के आईटी प्रबंधन, अनुपालन और एमआईएस विभाग को मजबूत करना है।
आवेदन भेजने के लिए उम्मीदवारों को अपना फॉर्म और जरूरी विवरण ईमेल पर भेजना होगा। ईमेल आईडी है – rec.experts@idbi.co.in। आवेदन भेजते समय विषय पंक्ति में पद का नाम लिखना अनिवार्य है।
बैंक ने साफ किया है कि 31 अगस्त 2025 तक की पात्रता ही मानी जाएगी। साथ ही, केवल पात्र होने का मतलब चयन की गारंटी नहीं है। बैंक को किसी भी स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को रद्द या बदलने का अधिकार है।