फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Bank Job: आईडीबीआई बैंक में निकलीं असिस्टेंट मैनेजर ढेरों नौकरियां, आठ मार्च से करें आवेदन; जानें वैकेंसी

Fri, 06 Mar 2026 04:00 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IDBI Bank Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बैंक ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) और जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड O) के कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IDBI Bank Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM ग्रेड O) और असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन 8 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। बैंकिंग क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह एक बढ़िया अवसर है।

विज्ञापन


इस भर्ती के तहत कुल 1300 संभावित रिक्तियां जारी की गई हैं। इनमें सहायक प्रबंधक (ग्रेड ‘A’) के 200 पद शामिल हैं, जबकि जूनियर असिस्टेंट मैनेजर - JAM (ग्रेड ‘O’ क्षेत्रीय) के 1100 पद निर्धारित किए गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

इवेंट तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 8 मार्च 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
परीक्षा तिथि आपको बाद में सूचित किया जाएगा

पद संभावित रिक्तियां
सहायक प्रबंधक – ग्रेड 'A' 200
जेएएम – ग्रेड 'O' (क्षेत्रीय) 1100
विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे

  • सबसे पहले IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Careers/Recruitment सेक्शन में जाएं।
  • वहां JAM/Assistant Manager Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म Submit करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें