MBPA Vacancy 2026: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी (MBPA) ने विभिन्न प्रथम श्रेणी पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। एमबीपीए प्रथम श्रेणी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2026 से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जिस पर 18% जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। वहीं PwBD के अलावा सभी अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें सूचना शुल्क शामिल है और इस पर 18% जीएसटी अलग से देय होगा।
कौन भर सकता है फॉर्म?
- असिस्टेंट डायरेक्टर (EDP): कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा गणित, सांख्यिकी या अर्थशास्त्र में डिग्री के साथ कंप्यूटर/आईटी में पीजी डिप्लोमा भी मान्य है। प्रोग्रामिंग या डेटा प्रोसेसिंग में 2 साल का अनुभव होना अच्छा माना जाएगा।
- असिस्टेंट डायरेक्टर (रिसर्च): उम्मीदवार के पास अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में डिग्री होनी चाहिए।
- कैटरिंग ऑफिसर: किसी भी विषय में डिग्री के साथ कैटरिंग टेक्नोलॉजी और एप्लाइड न्यूट्रिशन में डिप्लोमा और 3 साल का अनुभव जरूरी है।
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (विद्युत): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (विद्युत): इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिग्री और संबंधित क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
- एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री और 5 साल का अनुभव जरूरी है।
- डिप्टी सेक्रेटरी: किसी भी विषय में डिग्री के साथ प्रशासन, कार्मिक या औद्योगिक संबंध से जुड़े काम में 9 साल का अनुभव होना चाहिए।
- सीनियर वेलफेयर ऑफिसर: डिग्री के साथ सामाजिक विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा और श्रम कल्याण/औद्योगिक संबंध के क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना चाहिए। मराठी भाषा का ज्ञान भी जरूरी है।
- डिप्टी मैनेजर: डिग्री के साथ सामाजिक विज्ञान में डिग्री या डिप्लोमा और श्रम कल्याण या औद्योगिक संबंध के क्षेत्र में 9 साल का अनुभव होना चाहिए। मराठी भाषा का ज्ञान जरूरी है।
देखें तिथियां
| आयोजन |
तारीख |
| अधिसूचना जारी होने की तिथि |
5 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की प्रारंभ तिथि |
6 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने और शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि |
6 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन परीक्षा की तिथि |
जल्द ही सूचित किया जाएगा |
| परीक्षा केंद्र |
मुंबई/ग्रेटर मुंबई/नवी मुंबई/ठाणे/पालघर |
चयन प्रक्रिया
- ऑनलाइन परीक्षा: सबसे पहले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Type) वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन: परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- साक्षात्कार: दस्तावेज सत्यापन के बाद योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा, जो 30 अंकों का होगा।
- अंतिम मेरिट सूची: अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।