फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक में 300 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें प्रक्रिया    

Wed, 05 Jan 2022 03:56 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ICG Recruitment 2022: भारतीय तट रक्षक नाविक यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 तक होगी।
विज्ञापन
ICG Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अच्छे मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय तटरक्षक ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है। इस से जुड़ा नोटिफिकेशन भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

ICG Recruitment 2022 : 14 जनवरी तक होंगे आवेदन

भारतीय तट रक्षक नाविक यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 4 जनवरी 2022 से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2022 तक होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

ICG Recruitment 2022 : 322 पदों पर है भर्तियां

भारतीय तटरक्षक भर्ती के माध्यम से नाविक यांत्रिक के कुल 322 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार योग्यता मांगी गई है। आवेदकों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए। जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन के माध्यम से सभी जरूरी पात्रता मानदंडों को जान सकते हैं। 
विज्ञापन

ICG Recruitment 2022 : कैसे करें आवेदन?


1. सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय तटरक्षक की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।

2. होम पेज पर दिखाई दे रहे नाविक यांत्रिक भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे मोबाइल नंबर या जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के अपना पंजीयन पूरा करें।

5. अब अपने आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. पेज पर मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें