पात्रता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित है। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 वर्ष और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है।
नाविक जनरल ड्यूटी जीडी के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी/गणित विषय के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी है, जबकि नाविक घरेलू शाखा के लिए उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन के दौरान अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।