इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट 01/2024 बैच नोटिफिकेशन में जनरल ड्यूटी और कमर्शियल पायलट एंट्री के 50 पद, टेक्निकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के 20 पद और एक लॉ ऑफिसर का पद है। जनरल ड्यूटी और तकनीकी की रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं।
ICG Recruitment की चयन प्रक्रिया
अधिकारी भर्ती का चयन योग्यता के अखिल भारतीय क्रम पर आधारित है जो परीक्षा के विभिन्न चरणों (I-V) में उम्मीदवार के प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर आधारित है। चरणों में चरण- I (CGCAT), चरण- II प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB), चरण- III: अंतिम चयन बोर्ड (FSB), चरण- IV (चिकित्सा परीक्षा) और चरण- V (प्रवेश) शामिल हैं। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छूट दी गई है।