सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 20 जनवरी, 2022 तक है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
641 पदों पर होगी भर्ती
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 641 है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 से लेकर 5 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनटों में ली जाएगी। इसमे उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 25-25 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
आईएआरआई तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमाका आधार पास 10 जनवरी, 2022 होगा।
ICAR IARI Recruitment 2021 पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 641
अनारक्षित वर्ग के लिए- 286 पद
ओबीसी के लिए- 133 पद
ईडब्ल्यूएस के लिए- 61 पद
अनुसूचित जाति (एससी) के लिए - 93 पद
अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए - 68 पद
ICAR IARI Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाएं
2. अब Recruitment के टैब पर क्लिक करें।
3. अब तकनीशियन (टी-1) की आवेदन विंडो पर क्लिक करें।
4. आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर दी गई अधिसूचना को पढ़ें।
5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
6. पंजीकरण करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।