IBPS SO Recruitment मुख्य परीक्षा के लिए कट-ऑफ जारी
इसके अलावा, आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मुख्य परीक्षा के लिए एसओ कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञ अधिकारियों (एसओ) के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को शामिल करने के लिए साक्षात्कार के दौर फरवरी और मार्च 2022 के महीने में आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के दौर में आवंटित किए जाने वाले अधिकतम अंक 100 निर्धारित किए गए थे। आईबीपीएस की ओर से भर्ती प्रक्रिया CRP SPL-XI के तहत 1828 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही थी।
IBPS SO Recruitment: रिजल्ट एवं स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार अपने संबंधित स्कोर कार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे बताई गई चरणबद्ध प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं-
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉग इन करें।
- होम पेज पर उपलब्ध लिंक "CRP SPL-XI scorecard" पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन पेज पर री- डायरेक्ट किया जाएगा।
- उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल यानी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
- इसे सबमिट करें, अब आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोर कार्ड को अच्छी तरह से देखें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी भी निकाल कर रख सकते हैं।