फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS SO Recruitment 2021: 26 दिसंबर को आयोजित होगी आईबीपीएस एसओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा, सैंपल पेपर को यहां चेक करें

Tue, 14 Dec 2021 08:41 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS SO Recruitment 2021: आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर कुल 1,828 पदों पर प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों का चयन होगा। 26 दिसंबर,2021 को होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आईबीपीएस ने आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर सेंपल पेपर से जुड़ी सूचना डाली है। अभ्यर्थी इन्हें चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
ibps recruitment - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की तरफ से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) 2021 प्रारंभिक परीक्षा का 26 दिसंबर, 2021 को आयोजित होगी। इसकी मुख्य परीक्षा 30 जनवरी,2022 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र 10 दिसंबर,2021 को जारी कर दिए गए थे। इस भर्ती के माध्यन से कुल 1,828 पदों पर आईबीपीएस के सहभागी बैंकों में उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एसओ भर्ती 2021 के तहत स्केल-1 में विभिन्न पदों पर भर्ती होंगी। 

विज्ञापन


आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपने सहभागी बैंकों में विशेषज्ञ अधिकारियों (एसओ) की भर्ती की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स एग्जाम) की सूचना पुस्तिका डाली है। इसमें अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेंपल पेपर  दिए गए हैं, जिससे वह तैयारी कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 120  मिनट की होगी और इसमे कुल 125 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग के साथ बैंकिंग उद्योग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से आप सैंपल प्रश्नों को देख सकते हैं। एसओ भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को यहां पर देख सकते हैं। 


आईबीपीएस एसओ भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

  • कब शुरू हुआ ऑनलाइन आवेदन -   3 नवंबर,2021 से 23 नवंबर,2021
  • आवेदन शुल्क (ऑनलाइन) कब तक जमा करना था -  3 नवंबर,2021 से 23 नवंबर,2021
  • ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा -   26 दिसंबर,2021
  • प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे - जनवरी,2022
  • ऑनलाइन मुख्य परीक्षा -  30 जनवरी,2022
  • ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के नतीजे -  फरवरी,2022
  • साक्षात्कार के लिए कॉल लेटर कब से डाउनलोड कर सकेंगे-  फरवरी,2022
  • साक्षात्कार -  फरवरी/मार्च 2022 में
  • अंतरिम आवंटन - अप्रैल,2022

विज्ञापन

आईबीपीएस में क्लर्क भर्ती की परीक्षा 18 व 19 दिसंबर को

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 18 और 19 दिसंबर,2021 को ऑनलाइन माध्यम से होगी। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 के तहत कुल 7 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली हैं। अभ्यर्थी, आईबीपीएस क्लर्क भर्ती से जुड़ी जानकारी को पाने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपडेट्स लेते रहें। इसकी मुख्य परीक्षा जनवरी व फरवरी,2022 में संभावित है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें