IBPS SO Mains तीन चरणों में होती है परीक्षा
IBPS की स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार आदि तीन चरणों में आयोजित की जाती है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 24 दिसंबर और 31 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा भारत के राष्ट्रीयकृत बैंकों में आईटी अधिकारी, कृषि क्षेत्र अधिकारी, राजभाषा अधिकारी, विधि अधिकारी, मानव संसाधन, कार्मिक अधिकारी और विपणन अधिकारी के लिए स्केल-1 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।