फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती: परीक्षा कब होगी, एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा, चयन कैसे होगा? अच्छे से समझ लें पूरी जानकारी

Tue, 01 Sep 2026 05:06 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में 13,706 पदों पर चयन होना है। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए यह जानना जरूरी है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा का पैटर्न क्या होगा, गलत उत्तर पर कितने अंक कटेंगे और अंतिम चयन किस आधार पर होगा।
 
विज्ञापन
IBPS RRB 2026 Exam Pattern, Selection Process - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक और अधिकारी वर्ग के पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिस जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी। हर साल बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेते हैं। हालांकि, परीक्षा पास करने के लिए सबसे अहम है परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया, मार्किंग स्कीम समेत सभी जरूरी बातों की जानकारी होना।

विज्ञापन


अगर आप भी इस भर्ती की तैयारी कर रहे थे, या इसमें हिस्सा लेने वाले हैं तो परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया अच्छे से समझ लें। इससे आपको अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

सबसे पहले जानें भर्ती से जुड़ी जरूरी तिथियां क्या हैं?

प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। भर्ती प्रक्रिया का संभावित शेड्यूल इस प्रकार है:
 
प्रक्रिया संभावित तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान 1 से 21 सितंबर 2026
आवेदन में सुधार पंजीकरण बंद होने के बाद 2 दिन
पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण नवंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र नवंबर/दिसंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम दिसंबर 2026/जनवरी 2027
मुख्य/एकल परीक्षा के प्रवेश पत्र दिसंबर 2026/जनवरी 2027
मुख्य/एकल परीक्षा दिसंबर 2026 से फरवरी 2027
मुख्य/एकल परीक्षा परिणाम जनवरी 2027
साक्षात्कार के प्रवेश पत्र जनवरी 2027
अधिकारी वर्ग का साक्षात्कार जनवरी/फरवरी 2027
अस्थायी आवंटन फरवरी/मार्च 2027
 

अब समझें चयन कैसे होगा?

इस भर्ती के तहत निम्न पदों की वैकेंसी भरी जानी हैं:
  • ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस)
  • ऑफिसर स्केल-I
  • ऑफिसर स्केल-II
  • ऑफिसर स्केल-III

इन पदों के लिए परीक्षा और चयन की प्रक्रिया एक जैसी नहीं है। 
  • ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) और ऑफिसर स्केल-I के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी।
  • ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के लिए एकल स्तर की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • ऑफिसर वर्ग के अंतिम चयन में साक्षात्कार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें:  बैंकिंग सेक्टर में 13,706 पदों पर आज से आवेदन शुरू, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें कितना लगेगा शुल्क
 

ऑफिसर पदों पर अंतिम चयन कैसे होगा?

ऑफिसर स्केल-I, II और III के लिए चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा के साथ साक्षात्कार भी शामिल होगा। अंतिम मेरिट इस आधार पर तैयार होगी:
  • ऑनलाइन परीक्षा का महत्व - 80 प्रतिशत
  • साक्षात्कार का महत्व - 20 प्रतिशत
साक्षात्कार में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं।

ऑफिस असिस्टेंट का चयन किस आधार पर होगा?

ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पद के लिए अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए ऑफिसर वर्ग की तरह साक्षात्कार नहीं होगा। इसलिए ऑफिस असिस्टेंट पद के उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण है।

ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I एग्जाम पैटर्न?

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 80 अंकों की होगी और इसे 45 मिनट में पूरा करना होगा।
विषय प्रश्न अंक समय
तर्कशक्ति 40 40 25 मिनट
संख्यात्मक क्षमता/मात्रात्मक योग्यता 40 40 20 मिनट
कुल 80 80 45 मिनट

इस परीक्षा में दोनों विषयों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है। इसलिए उम्मीदवारों को सिर्फ सवाल हल करने की गति ही नहीं, बल्कि निर्धारित समय के अनुसार तैयारी करने पर भी ध्यान देना होगा।

मुख्य परीक्षा पैटर्न
मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा अधिकतम 200 अंकों की होगी और इसके लिए कुल 120 मिनट का समय मिलेगा।
 
विषय प्रश्न अंक समय
तर्कशक्ति 40 50 30 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान 40 20 15 मिनट
सामान्य जागरूकता 40 40 15 मिनट
अंग्रेजी या हिंदी भाषा 40 40 30 मिनट
संख्यात्मक क्षमता/मात्रात्मक योग्यता 40 50 30 मिनट
कुल 200 200 120 मिनट
 

ऑफिसर स्केल-II और III का एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा?

ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की जगह एकल स्तर की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में तर्कशक्ति, वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी या हिंदी भाषा, कंप्यूटर ज्ञान और मात्रात्मक योग्यता एवं आंकड़ा विश्लेषण से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे। विशेषज्ञ ऑफिसर पदों के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट तक हो सकती है।

क्या आईबीपीएस आरआरबी भर्ती में निगेटिव मार्किंग है?

हां... आईबीपीएस आरआरबी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षाओं में नकारात्मक अंकन लागू होगा। किसी प्रश्न का उत्तर गलत होने पर उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई हिस्सा काटा जाएगा। यानी 1 अंक वाले प्रश्न का उत्तर गलत होने पर 0.25 अंक कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

आईबीपीएस आरआरबी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पैटर्न को समझना पहला कदम है। प्रारंभिक परीक्षा में समय काफी सीमित रहेगा। वहीं मुख्य परीक्षा में पांच अलग-अलग हिस्सों से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को खास तौर पर इन बातों पर ध्यान देना चाहिए:
  • प्रारंभिक परीक्षा में दोनों विषयों के लिए अलग-अलग समय है।
  • मुख्य परीक्षा में कुल 200 प्रश्नों के लिए 120 मिनट मिलेंगे।
  • गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।
  • ऑफिसर स्केल-II और III के लिए एकल स्तर की परीक्षा होगी।
  • ऑफिसर वर्ग के अंतिम चयन में साक्षात्कार के अंक भी जोड़े जाएंगे।
  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए मुख्य परीक्षा का प्रदर्शन सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें