फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी: ग्रेजुएट्स के लिए 13,745 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, आज बंद हो रही विंडो, जल्द भरें फॉर्म

Mon, 21 Sep 2026 11:12 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB Recruitment 2026: आईबीपीएस आरआरबी भर्ती के लिए आवेदन की आज 21 सितंबर को आखिरी तारीख है। भर्ती में कुल 13,745 पद हैं। ऑफिस असिस्टेंट की वैकेंसी 8,183 से बढ़कर 8,222 हो गई है। आवेदन शुल्क और प्रक्रिया की पूरी जानकारी देखें...
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) की आरआरबी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर को बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III पदों के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आईबीपीएस ने संशोधित रिक्तियों की जानकारी भी जारी की है। इसके तहत ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों की संख्या 8,183 से बढ़ाकर 8,222 कर दी गई है। यानी इस पद पर 39 रिक्तियां बढ़ी हैं।

वहीं ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III की रिक्तियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधित आंकड़ों के अनुसार भर्ती अभियान के तहत कुल 13,745 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन

IBPS RRB Recruitment 2026: संशोधित वैकेंसी

पद संशोधित रिक्तियां
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) 8,222
ऑफिसर स्केल-I 4,256
ऑफिसर स्केल-II 1,047
ऑफिसर स्केल-III 220
कुल 13,745

आईबीपीएस के अनुसार, ऑफिस असिस्टेंट के पदों में पहले घोषित 8,183 रिक्तियों की तुलना में 39 पदों की बढ़ोतरी की गई है।
 

अंतिम वैकेंसी बदल सकती है

आईबीपीएस ने स्पष्ट किया है कि भर्ती में बताई गई रिक्तियां संकेतात्मक और अस्थायी हैं। अंतिम प्रोविजनल अलॉटमेंट में भाग लेने वाले क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs) की ओर से बताई गई वास्तविक रिक्तियों को ध्यान में रखा जाएगा।

संशोधित रिक्तियों को 9 सितंबर 2026 तक अपडेट किया गया है। इन्हें 1 सितंबर 2026 को जारी विस्तृत अधिसूचना के अनुलग्नक-I में शामिल किया गया है। आईबीपीएस ने यह भी कहा है कि विस्तृत अधिसूचना में दी गई बाकी सभी शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

यह भी पढ़ें: बैंकिंग सेक्टर में 13000+ पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरी जानकारी
 

IBPS RRB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
 
श्रेणी आवेदन शुल्क
एससी, एसटी और बेंचमार्क दिव्यांगजन (PwBD) 175 रुपये
अन्य सभी अभ्यर्थी 850 रुपये

यह शुल्क ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III सभी पदों के लिए लागू है। अभ्यर्थी उपलब्ध भुगतान विकल्पों के अनुसार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

IBPS RRB Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ये चरण अपना सकते हैं-
  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर IBPS RRB भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर जरूरी रजिस्ट्रेशन विवरण दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें।
  • फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन की पुष्टि वाला पेज डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें