28 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा
आईबीपीएस ने यह परिणाम मेंस परीक्षा से कुछ दिन पहले घोषित किया है। उम्मीदवार 26 दिसंबर तक परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। केवल वही उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा क्वालिफाई की है।
आईबीपीएस जल्द ही कैटेगरी-वाइज और सेक्शन-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर सकता है। इसके बाद मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड योग्य उम्मीदवारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट और वैध सरकारी पहचान पत्र अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के जरिए देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इसमें ऑफिसर स्केल-I (PO), ऑफिसर स्केल-II और III, ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) जैसे पद शामिल हैं। आरआरबी बैंक ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में किसानों, छोटे व्यापारियों, स्वरोजगार करने वालों और कमजोर वर्गों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं।