IBPS RRB ऑफिसर एडमिट कार्ड: IBPS ऑफिसर स्केल 1 एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। बता दें कि यह आम लिखित परीक्षा (CWE) के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन किया था, वे आईबीपीएस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आईबीपीएस एडमिट कार्ड 2010 डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य जानकारी-
- IBPS RRB ऑफिसर परीक्षा 03, 04 और 11 अगस्त 2019 को आयोजित होने वाली है।
- इसमें रीजनिंग विषय के 40 अंक और न्यूमेरिकल एबिलिटी विषय के 40 अंक के प्रश्न होंगे।
- आईबीपीएस आरआरबी टेस्ट की अवधि 45 मिनट होगी।
- परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस प्रकार के प्रश्न होंगे।
- परीक्षा केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड-
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- उसके बाद 'सीआरपी- आरआरबी आठवीं ऑफिस स्केल 1 परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएंगे।
- भविष्य के लिए डाउनलोड करें और संभालकर रखें।
जो उम्मीदवार IBPS CBT ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें बाद में IBPS अधिकारी मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।