IBPS RRB Recruitment: आवेदन शुरू
IBPS की ओर से जारी किए गए विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जून, 2022 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ के अब अपना आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि IBPS ने इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि आखिरी समय में उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर किसी भी तकनीकी समस्या का सामना न करना पड़े।
IBPS RRB Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी हुए- 6 जून, 2022
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 7 जून, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 27 जून, 2022
- प्री ट्रेनिंग टेस्ट- 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022
- प्रारंभिक परीक्षा- अगस्त, 2022
- प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम- सितंबर में संभावित।
- पीओ के लिए मुख्य परीक्षा- सितंबर में संभावित।
- क्लर्क के लिए मुख्य परीक्षा- अक्तूबर में संभावित
- ऑफिसर ग्रेड 2 और 3 के लिए परीक्षा- सितंबर में संभावित
IBPS RRB Recruitment: क्या होगी शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा?
आईबीपीएस ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में इस भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी है। इसके साथ ही कई पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड करें।
IBPS RRB Recruitment: इतने पदों पर है भर्तियां
आईबीपीएस की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8081 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में कुल 43 बैंक हिस्सा ले रहे हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये निर्धारित है।
IBPS RRB Recruitment: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 8081
- कार्यालय सहायक के लिए रिक्त पदों की संख्या- 4483
- अधिकारी स्केल I के लिए रिक्त पदों की संख्या- 2676
- सामान्य बैंकिंग अधिकारी स्केल II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 745
- आईटी अधिकारी स्केल II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 57
- चार्टर्ड एकाउंटेंट स्केल II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 19
- विधि अधिकारी II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 18
- ट्रेजरी ऑफिसर स्केल II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 10
- मार्केटिंग ऑफिसर स्केल II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 06
- कृषि अधिकारी स्केल II के लिए रिक्त पदों की संख्या- 12
- अधिकारी स्केल III के लिए रिक्त पदों की संख्या- 80