पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दोनों पदों के लिए पोस्टिंग मुंबई में दी जाएगी।
- डिप्टी मैनेजर (अकाउंट्स) का एक पद नियमित आधार पर भरा जाएगा।
- डिवीजन हेड (फाइनेंशियल एंड एलाइड सर्विसेज) एवं सीएफओ का एक पद 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगा।
कितना मिलेगा वेतन?
डिप्टी मैनेजर पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹91,070 प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए लगभग ₹30.90 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले आवेदकों को 1000 रुपये (रेगुलर पद) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। कॉनट्रैक्ट पद के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।