आवेदन की आखिरी तारीख आज
IBPS पीओ भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार, 22 अगस्त, 2022 को है। इसलिए सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे। आईबीपीएस की ओर से पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अक्तूबर महीने में किया जाना संभावित है।
यह होगी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 6932 निर्धारित किया गया है। आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण- प्रारंभिक परीक्षा, दूसरा चरण मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में साक्षात्कार।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1992 के बाद और 01.08.2002 से पहले होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।