IBPS PO Prelims Score Card 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2024 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भाग लेने वाले बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी) (सीआरपी पीओ/ एमटी-XIV) प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) के माध्यम से स्कोरकार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार ध्यान दें, स्कोरकार्ड 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आईबीपीएस ने पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए आरक्षण सूची भी प्रकाशित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोर कार्ड और आरक्षण सूची, दोनों देख सकते हैं।
प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 21 नवंबर, 2024 को घोषित किया गया था। इसका परिणाम 28 नवंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।