IBPS PO Mains Admit Card 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी मुख्य परीक्षा 2020 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने IBPS PO मेन परीक्षा 2020 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है, वे 4 फरवरी या उससे पहले तक अपना IBPS PO मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें IBPS पीओ मेन परीक्षा का प्रवेश पत्र
-सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना लॉग इन विवरण डालना होगा।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक