इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त निर्धारित की गई। बता दें कि पहले ये भर्तियां 1147 पदों पर ह रही थीं। लेकिन बाद में IBPS PO की रिक्तियों को बढ़ाकर 1417 कर दिया। इसके लिए एक नोटिस भी जारी किया है। यानि उम्मीदवार के पास आवेदन के लिए एक दिन बाकी है। आधिकारिक सूचना पढ़ने के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक साइट ibps.in पर जाना होगा। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू हो गई थी। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार विभिन्न सरकारी बैंकों में नौकरी पा सकते हैं। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...